ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

क्यों मनाई जाती है मासिक दुर्गाष्टमी, जानिए महत्व और व्रत कथा

इंदौर। Masik Durgashtami 2023: हर महीने पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व होता है। मासिक दुर्गाष्टमी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा की पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन पूजा और व्रत करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कर कार्य में सफलता मिलती है। इस बार दुर्गाष्टमी 20 दिसंबर को है। माना जाता है कि इस दिन पूजा के दौरान मासिक दुर्गाष्टमी व्रत की कथा सुनने या पढ़ने से जीवन में चल रहे संकटों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में बहुत शक्तिशाली राक्षस पृथ्वी पर फैल गए और स्वर्ग पर कब्जा करने लगे। उन्होंने कई देवी-देवताओं की हत्या कर दी थी और स्वर्ग में कोहराम मचा रखा था। सबसे शक्तिशाली था महिषासुर राक्षस। इन सबको खत्म करने के लिए भगवान महादेव, जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा ने शक्ति के रूप में देवी दुर्गा की रचना की। सभी देवताओं ने मां दुर्गा को अस्त्र-शस्त्र दिए। इसके बाद, मां दुर्गा पृथ्वी पर प्रकट हुईं। मां दुर्गा ने राक्षसों का संहार किया। इसके बाद, उसी दिन से दुर्गाष्टमी उत्सव शुरू हुआ।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत महत्व

माना जाता है कि मासिक दुर्गा अष्टमी के अवसर पर पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की वर्तमान समस्याओं से राहत मिलती है। मां दुर्गा अपने भक्तों की रक्षा भी करती हैं। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में तरक्की आती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button