ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
व्यापार

लगातार पांचवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार

आईटी, पीएसयू और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में मजबूती के बल पर लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। सेंसेक्स गुरुवार को 96 अंंकों की बढ़त के साथ 59,203 अंकों पर तो निफ्टी 52 अंक उछलकर 17564 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स में निचले स्तर से 482.57 अंकों की बढ़त देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में देखने को मिली, यह 1.88% तक मजबूत हुआ। इसके अलावे निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.33%, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.14%, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.46% और निफ्टी एमएमसीजी इंडेक्स में 0.89% की बढ़त दिखी।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर गुरुवार को 3571 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1567 शेयर हरे निशान पर तो 1866 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसा मजबूत होकर 82.75 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button