ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

Alia Bhatt ने बॉलीवुड में पूरे किए दस साल

बॉलीवुड में ‘स्टूडेंट’ बनकर सबके दिलों पर राज किया और फिर ‘गंगूबाई’ बनकर मुंबई में अपने नाम का सिक्का चलाया। अब शायद आप समझ गए होंगे की यहां किसकी बात हो रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट की। आलिया ने आज ही के दिन फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया था। 19 अक्टूबर साल 2012 मे उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में दो और हीरों ने डेब्यू किया था जिनका नाम है वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा। पहली ही फिल्म से आलिया भट्ट ने साबित कर दिया था कि वह बॉलीवुड में छा जाएंगी। दस साल का जश्न मनाते हुए आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए 15 लाख रुपए फीस मिली थी। अपनी पहली कमाई का चैक उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान को को दे दिया था। इन 10 सालों में एक्ट्रेस की फीस में भी करोड़ों की बढ़ोतरी हुई है। खबरों की माने तो आज आलिया एक फिल्म करीब 10 करोड़ में साइन करती है।

10 सालों में आलिया ने की 17 फिल्में

आलिया ने इन दस सालों में लगभग अब तक 17 फिल्में की हैं। इन फिल्मों में से दो-चार मूवी उनकी फ्लॉप साबित हुई होंगी, बाकि सभी हिट हुई है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के साथ-साथ एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में भी अपना वर्चस्व स्थापित किया है। वह जल्द हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आएंगी।

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थी। वहीं अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘जी ले जरा’ और हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button