ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

वन विभाग की टीम को हाथी ने दौड़ाया, बाल-बाल बची जान…

छत्तीसगढ़ के कोरबा में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी अकेले ही कटघोरा वन परिक्षेत्र में गांवों के आस-पास विचरण कर रहा है। रिहायशी इलाके में हाथियों को देख लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। देर रात गांव के पास हाथी के आ जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची थी। वे हाथी का रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। इससे पहले कि वन विभाग की टीम दूर जंगल में उन्हें खदेड़ती, हाथी ने उनको ही दौड़ा लिया। अचानक से दंतैल हाथी ने टीम पर हमला कर दिया। हाथी उनकी गाड़ी के पीछे भागा, इसके कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। फिर घंटों की मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा जा सका।

जानकारी के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से हाथी लोगों की काफी संपत्ति को नुकसान पहुंचा चुके हैं। गांव में हाथियों ने कई किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया और कई कच्चे मकान भी तोड़े हैं। इसके चलते ग्रामीण रात को जागने के लिए मजबूर हैं। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश भी है। वहीं दूसरी ओर वन विभाग की ओर से लगातार क्षेत्र में मुनादी कराई जा रही है। लोगों को समझाया जा रहा है कि वे जंगल की ओर न जाएं। वन विभाग की टीम निगरानी रखे हुए है। इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं।

Related Articles

Back to top button