ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश विधानसभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम की तबीयत बिगड़ी, विशेष हेलीकाप्‍टर से भोपाल लाया गया

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष गिरीश गौतम का स्‍वास्‍थ्‍य अचानक खराब हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरीश गौतम को रीवा जिले के मनगवां में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गिरीश गौतम की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर विशेष हेलीकाप्‍टर रीवा भेजा गया था। इसके जरिए गिरीश गौतम को भोपाल लाया गया है। रीवा में तबीयत खराब होने के बाद गिरीश गौतम को रीवा के सिविल लाइन बंगले से विशेष एंबुलेंस के माध्‍यम से रीवा एयरपोर्ट पहुंचाया गया। राज्‍य शासन ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में पता चलने पर भोपाल स्‍टेट हैंगर से हेलीकाप्‍टर भेजा ।विधानसभा अध्यक्ष के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विकास यात्रा के दौरान मनगवां में एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हिस्सा लेने वाले थे । रात में तेज बुखार तथा दिन में अधिक तबीयत खराब होने के कारण आनन-फानन में उन्हें स्टेट गवर्नमेंट प्लेन से भोपाल भेजा गया । मिली जानकारी में बताया गया है कि मंगलवार की दोपहर 3:30 पर उन्हें चोरहटा स्थित वायु पट्टी से भोपाल रवाना किया गया। उनके साथ उनका सरकारी स्टाफ और उनके पुत्र राहुल गौतम भी हैं।

Related Articles

Back to top button