ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

श्योपुर विवाहिता संग दो मासूम का शव रेल्वे ट्रेक पर मिला

( श्योपुर ब्यूरो )श्योपुर जिले की विवाहिता संग दो मासूम का शव राजस्थान के सवाई माधोपुर रेल्वे ट्रेक पर मिला घटना हादसा है या आत्महत्या इसका खुलासा अभी नही हो सका है । घटना की सूचना पाकर सवाई माधोपुर पहुंचे विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों नेउसके ससुरालीजनों पर विगत तीन चार साल से प्रताड़ित करने का आरोप लगायाहै। उनका कहना है कि विवाहिता का पति व उसके ससुराल के लोग आए रोज उससे विवाद कर प्रताण्डित करते थे, जिसके कारण वह चिंतित रहती थी एवं वह दो दिन पूर्व भी पति से विवाद के बाद उनके घर पहुंची थी।वही ब़ड़ौदा कस्बे की विवाहिता व उसके दो बच्चों के शव कोटा रेल्वे ट्रेक पर मिलने की सूचना के बाद से ससुरालीजन घर से गायब बने हुए है। सवाईमाधोपुर कोतवाली नगर निरीक्षक चन्द्रभान सिंह का कहना है कि मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की एक विवाहिता व उसके दो मासूम बच्चों के शव कोटा रैल्वे ट्रेक पर पड़े मिले है। उनकी मौत हादसा, आत्महत्या या कुछ ओर है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामले को जांच में ले लिया है, जांच उपरांत ही इस मामले में कुछ कहां जा सकेगा। मायके पक्ष के लोग ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button