ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

25 हजार के इनामी नीरज फरीदपुरिया के घर पर दस घंटे तक एनआईए ने की छापेमारी, बड़ी संख्या में कागजात साथ लेकर गई

फरीदाबाद: तिहाड जेल में बंद कौशल गैंग का गुर्गा है नीरज फरीदपुरिया, इसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी आदि के 21 मुकदमें हैं दर्ज।ग्रेटर फरीदाबाद के गांव फरीदपुर निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश नीरज फरीदपुरिया के घर पर मंगलवार को नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी(एनआईए) की टीम करीब दस घंटे तक छापेमारी की। पूरा घर खंगाला। बड़ी संख्या में कागजात अपने साथ ले गई। घर के बेसमंेट की खुदाई कर जांच की। छापेमारी के दौरान गैंगेस्टर के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। जांच में क्या मिला, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं था। दोपहर करीब दो बजे एनआईए की टीम दिल्ली रवाना हो गई।इनामी बदमाश के घर पर छापेमारी करने पहुंची एनआईए के टीमसुबह 4 बजे से शुरू हुई छापेमारीएनआईए के करीब आधा दर्जन अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल सुबह करीब चार बजे फरीदपुर गांव निवासी गैंगेस्टर नीरज के घर पहुंचे और छापेमारी शुरू की। उस दौरान घर में उसकी मां और चाचा सो रहे थे। एनआईए और पुलिस अधिकारियों ने दरवाजा खुलवाकर जांच शुरू कर दी। दोनों काे घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने मकान में बने हर एक कमरे की तलाशी ली और आलमारियों में रखे सभी कागजातों की बारीकी से जांच की। कहा तो यहां तक जा रहा है कि एनआईए कई कागजात अपने साथ भी ले गई है। छापेमारी दोपहर दो बजे तक चलती रही। मकान के बेसमेंट में कुदाल से खुदाई भी की गई। खुदाई में क्या मिला, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि एनआईए टीम नीरज फरीदपुरिया के देश विरोधी गतिविधियों शामिल होने की आशंका की भी जांच कर रही है।आठ वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में है शामिलपुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गैंगगेस्टर नीरज फरीदपुरिया पिछले 8 वर्षों से अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके खिलाफ 21 मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें 4 मुकदमें हत्या व अन्य 17 मुकदमें हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, एक्सटॉर्शन, अवैध हथियार, लड़ाई झगड़ा आदि के हैं। नीरज अवैध कब्जा तथा अवैध वसूली का काम करता है। वह जमानत पर जेल से बाहर आते ही पलवल में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में उस पर 25000 का इनामी है। एक महीने पहले पुलिस ने नीरज द्वारा कब्जाए गए पूजा स्थल पर बुल्डोजर चलवा कर जमीदोंज कर दिया था। वह भी फरार है।

Related Articles

Back to top button