ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

लक्ष्मण दास बाल योगी बडे़ संगठन के पदाधिकारी, इसलिए नहीं हो रही कार्रवाई; महिला के साथ रेप का आरोप

अनूपपुर: 14 अक्टूबर को अमरकंटक के महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी पर महिला ने शोषण के आरोप लगाए थे। महिला ने कहा था कि बर्फानी आश्रम के लक्ष्मण दास बाल योगी ने पांच साल में कई बार दुष्कर्म किया था। बाबा ने दोनों बच्चों और उसे मारने की धमकी दी थी, इसलिए वह बाबा की प्रताड़ना सहती रही। आज जयस ने बाबा की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसडीओपी सोनाली गुप्ता को ज्ञापन सौंपा हैं। इसके साथ ही जयस ने वर्तमान टीआई को हटाने की मांग की है।बाबा लक्ष्मण दास के खिलाफ आदिवासी महिला ने संगीन आरोप लगाए है। उसके खिलाफ अमरकंटक पुलिस ने 376 का मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी बड़े राजनैतिक दल का पदाधिकारी है, इसलिए उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी महिला अपनी इज्जत दांव पर नहीं लगाएगी, लेकिन पुलिस प्रशासन इतने संवेदनशील मामले को भी जिम्मेदारी के साथ नहीं ले रहा है।टीआई को हटाने की करें कार्रवाईकई तरह के अपराध पहले भी अमरकंटक में होते आए हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की नाकामी की वजह से किसी भी संगीन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नही की गई। उन्होंने मांग की हैं कि बाबा को तत्काल गिरफ्तार करते हुए वर्तमान टी.आई को अमरकंटक से हटाते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।यह है पूरा मामलादुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि 06 वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद दो बच्चों को पालना कठिन हो गया। करीब पांच साल पहले रोजी-रोटी के लिए आश्रमों में काम करने वालों के साथ गांव से अमरकंटक आ गई। उन्हीं के साथ अमरकंटक के बर्फानी आश्रम में बड़ा गेट बनने में मजदूरी की। करीब 3 माह यह काम किया। 150 रुपए रोज मजदूरी मिलती थी। गेट बनने के बाद बालयोगी लक्ष्मण दास ने मुझे और एक अन्य महिला को आश्रम में रोक लिया। दोनों आश्रम में सफाई का काम करने लगे। मुझे भी आजीविका का सहारा मिल गया।इसके करीब 2 महीने के बाद महंत ने अपने कमरे की सफाई कराने के बहाने बुलाया। उसने मेरे साथ बलात्कार किया और धमकी दी किसी को नहीं बताना, बताया तो जान से मार दूंगा। 3 दिन तक मैं आश्रम में रोती रही। मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित और डरी हुई थी। इसके बाद बर्फानी आश्रम की बदनामी के डर से अमरकंटक से 40 किलोमीटर दूरी पर बने बर्फानी आश्रम में रख दिया। लगभग 5 वर्षों में महंत ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। शारीरिक आर्थिक शोषण करता रहा।गांव वालों की मदद से छोड़ा आश्रमसमय-समय पर सिर्फ मुझे और मेरे बच्चो को खाना कपड़ा देता रहा, कभी-कभी कुछ पैसा दे देता था। वह कहता था तुम किसी से कुछ नहीं कहना, तुम्हारी कोई नहीं सुनेगा। मैं पैसे वाला हूं, ऊपर तक पहुंच है, जो चाहूं वो कर सकता हूं। मैंने कई बार भागने का प्रयास किया, तो उसके आदमी मुझे धमकी देकर पकड़ लेते थे। मैं बालयोगी लक्ष्मण द्वारा बर्फानी आश्रण के महन्त के अत्याचारो से तंग आ चुकी हूं। मेरे पास कोई रास्ता नहीं है। मैं अपने गांव वालों के सहयोग से रात में 12 बजे अमरकंटक थाना आई, तब जाकर शिकायत की।

Related Articles

Back to top button