ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

मथुरा के राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब

सोमवार की सुबह से ही कुंड के घाटों पर भीड़ दिखाई देने लगी और रात तक सैलाब उमड़ने लगा। रात 12 बजे महास्नान शुरू हो गया। कार्तिक नियम सेवा में ब्रजवास कर रहे देशी-विदेशी भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई।मान्यता है कि अहोई अष्टमी पर्व पर रात में स्नान करने से निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है। आस्था में मनोकामना पूरी होने के बाद भी श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं।राधा-कृष्ण की लीला के प्रतीक इस कुंड में स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा करते हुए राधारानी कुंड पर पूजा अर्चना की। स्नान से पूर्व दीपदान किया गया।अहोई अष्टमी पर्व पर रात में स्नान कर श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। दीपदान कर मनोकामना पूर्ण होने के लिए मनौती मांगी। भक्तों ने जल रूप में विराजमान राधाकृष्ण के युगल स्वरूप की आराधना करते हुए दीपदान किया। दीनदान से राधाकुंड के घाट झिलमिल नजर आ रहे थे।हाथ में माला-झोली तो मुख में राधा नाम लिए भक्तों ने राधाकुंड श्याम कुंड की परिक्रमा लगाई। हरिनाम संकीर्तन के बीच भक्तों की टोली उत्साह के साथ नाचते गाते हुए परिक्रमा लगा रही थी। श्रद्धालु राधे की भक्ति में डूबे नजर आए।मथुरा के राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब

Related Articles

Back to top button