ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

बारिश के दौरान गिरा कहर, बिजली गिरने से तीन की मौत, चार लोग झुलसे….

क्षेत्र के परानीपुर में सोमवार शाम को बारिश के दौरान बिजली गिरने से चार मजदूर झुलस गए। आननफानन ईंट भट्टा संचालक चारों झुलसे मजदूरों को सीएचसी रामनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो का इलाज चल रहा था। हालांकि हालत बिगड़ने पर दोनों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे से कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच मृतकों के परिजनों को सहायता देने का आश्वासन दिया है।

परानीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान संतोष सिंह का गांव के ही बिसेनपुर कस्बे में ईंट भट्ठा है। वहां पर दर्जनों मजदूर मध्यप्रदेश से काम करने के लिए महीने भर पहले आए हुए थे। सोमवार शाम को बारिश के दौरान ईंट भट्ठे के पास बिजली गिरी तो काम कर रहे चार मजदूर चपेट में आ गए। बिजली की चपेट में आने से चारों झुलस गए। आननफानन ईंट-भट्ठा संचालक संतोष सिंह ने चारों मजदूरों की सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में मध्यप्रदेश के सूरज (30) पुत्र संतोष और लाकेश्वरी देवी (28) पत्नी बसावल शामिल हैं। वहीं बसावल (32) पुत्र रामनिवास और दिनेश (32) पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह पटेल ने बताया झुलसे दोनों मजदूरों को यहां से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर तहसीलदार डॉ. विशाल शर्मा गांव पहुंच गए थे। एसडीएम मेजा अभिनव कन्नौजिया ने बताया कि मृतक के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।

बिजली गिरने से युवक की मौत

क्षेत्र में सोमवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव के बाद बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। ममोली गांव निवासी कालूराम (45) सोमवार शाम खेत में काम कर रहे थे। तभी तेज आवाज से साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर आसपास के लोगों ने घर व पुलिस चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मौत की खबर पाकर पत्नी सुनीता व बेटे नीरज पटेल, करण पटेल, बाबू पटेल का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार को मजदूरी करके पालन-पोषण करता था।

Related Articles

Back to top button