ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

115 चार पहिया और 300 दो पहिया वाहनों की डिलेवरी आज

सीहोर: दीपावली के लिए शहर का बाजार सज गया है। मंगलवार को खरीदारी का मंगल पुष्य महायोग है। जिले में 115 फोर व्हीलर और 300 टू व्हीलर पुष्य नक्षत्र के लिए बुक है। मंगलवार को शुभ मुहूर्त में इन वाहनों की डिलेवरी होगी । ऑटो मोबाइल सेक्टर के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक आइटम, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार सहित सभी बाजार ग्राहकों के लिए सज गए हैं।इस बार बाजार में जमकर कारोबार होने की उम्मीद है। इस बार दो दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। यह 18 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 19 अक्टूबर को सूर्योदय के बाद सुबह 8.02 बजे तक रहेगा। कार कंपनी के सेल्स ऑफिसर हेमेश पारिख ने बताया कि पिछले साल चिप की दिक्कत से कारें नहीं मिल पाई थीं। इस बार कुछ मॉडल को छोड़कर बाकी कारें उपलब्ध हैं।इलेक्ट्रॉनिक बाजार : बढ़ेगा व्यापारइलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेताओं ने बताया कि पुष्य नक्षत्र से ही बाजार में जोरदार ग्राहकी रहेगी। क्योंकि इस दिन खरीदारी का मंगल महायोग है। इसमें फ्रीज, एलईडी, टीवी, वॉशिंग मशीन आदि हैं।सराफा: पुष्य नक्षत्र और धनतेरस सराफा बाजार के लिए बड़े त्योहार हैं। इस दिन सोने-चांदी की जोरदार खरीदी होती है। सराफा व्यापारी गोपाल सोनी बताते हैं कि पुष्य नक्षत्र से लगातार खरीदारी के मुहूर्त हैं। ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button