ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भोपाल के हुजूर में फिर रामेश्वर का सामना करेंगे नरेश, गोविंदपुरा में कृष्णा गौर को टक्कर देंगे रवींद्र साहू

हुजूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सिंधी मतदाताओं के दम पर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा को अच्छी टक्कर दी थी। कांग्रेस ने उत्तर से नए चेहरे आतिफ अकील को टिकट दिया हैं, हालांकि वो वर्तमान विधायक आरिफ अकील के बेटे हैं। आतिफ विरोध के बाद भी टिकट दिया गया है। आरिफ अकील के भाई आमिर अकील ने आतिफ का विरोध किया था। वहीं गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से रवींद्र साहू झूमरवाला को टिकट दिया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र से रामबाबू शर्मा, श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने दावेदारी की थी।

पीसी शर्मा पर फिर जताया भरोसा

इधर शहर की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक पीसी शर्मा को फिर से अवसर मिला है। इस विधानसभा क्षेत्र से संजीव सक्सेना ने दावेदारी जताई थी, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने पीसी शर्मा पर ही भरोसा जताया है। पीसी शर्मा का मुकाबला भाजपा के किस नेता से होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है, क्योंकि भाजपा ने इस सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा है। बाकी विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार तय हैं।

बैरसिया विधानसभा क्षेत्र

भाजपा : विष्णु खत्री

कांग्रेस : जयश्री हरिकरण

हुजूर विधानसभा क्षेत्र

भाजपा : रामेश्वर शर्मा

कांग्रेस : नरेश ज्ञानचंदानी

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र

भाजपा : कृष्णा गौर

कांग्रेस : रवींद्र साहू झूमरवाला

उत्तर विधानसभा क्षेत्र

भाजपा : आलोक शर्मा

कांग्रेस : आतिफ अकील

मध्य विधानसभा क्षेत्र

भाजपा : ध्रुवनारायण सिंह

कांग्रेस : आरिफ मसूद

दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र

भाजपा : प्रत्याशी घोषित नहीं

कांग्रेस : पीसी शर्मा

नरेला विधानसभा क्षेत्र

भाजपा : विश्वास कैलाश सारंग

कांग्रेस : मनोज शुक्ला

Related Articles

Back to top button