ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

पुलिस जांच के बाद प्रेमी-प्रेमिका के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज, नेपानगर में मिला था बच्चा

बुरहानपुर (म.प्र.): नेपानगर के वार्ड क्रमांक 3 में सोमवार सुबह कचरे के ढेर के पास एक जीवित नवजात शिशु मिला था। मामले में नेपानगर थाना पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी प्रेमिका के खिलाफ धारा 317 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं नवजात बुरहानपुर अस्पताल में भर्ती है और स्वस्थ्य है।दरअसल गिट्टी खदान क्षेत्र में सोमवार सुबह एक जीवित नवजात शिशु मिला, जो बालक है। इसकी सूचना क्षेत्र की महिलाओं क्षेत्रीय पार्षद शांताराम ठाकरे को दी थी। तब ठाकरे द्वारा पुलिस, महिला बाल विकास विभाग को अवगत कराया गया। बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर उसे बुरहानपुर रेफर किया गया। वह पूरी तरह स्वस्थ्य है। इधर पुलिस जांच में जुट गई थी।प्रेम, प्रसंग का निकला मामला, प्रेमी, प्रेमिका पर केसपूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना सामने आया। दरअसल एक युवती का मातापुर बाजार के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों से संतान ने जन्म लिया, लेकिन मां ने उसे कचरे के ढेर के पास फेंक दिया।हालांकि पुलिस के मुताबिक मां की ओर से ही यह खबर भी फैलाई गई कि किसी की रोने की आवाज आ रही है। तब लोगों ने कचरे के ढेर के पास जाकर देखा तो नवजात पड़ा मिला। पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका के खिलाफ धारा 317 के तहत केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद करने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button