ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
छत्तीसगढ़

बैंक से पैसे निकालकर लौटा था रिटायर्ड जवान, मेडिकल दुकान गया तो हो गई उठाईगिरी

कोरबा: सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई है।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिटायर्ड जवान से 5 लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई। बताया गया है कि रिटायर्ड जवान बैंक से पैसे निकालकर वापस लौटे थे। इस दौरान वे एक मेडिकल दुकान में बाइक खड़ी करके चले गए। वहां से लौटे तो देखा कि डिक्की खुली है। उसमें रखे 5 लाख रुपए पार हो गए हैं। बाइक सवार 2 युवक पैसे निकालकर भाग गए थे। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।कांजी पानी निवासी कल्याण सिंह पैकरा CISF के रिटायर्ड जवान हैं। सोमवार को वे कटघोरा स्थित बैंक से पैसा निकालने गए थे। बैंक से उन्होंने 5 लाख रुपए कैश निकाल भी लिया। पैसे निकालकर वह वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई है।बताया जा रहा है कि कल्याण जब वापस अपनी बाइक के पास आए, तब उन्होंने देखा कि बाइक कि डिक्की खुली है। उसमें रखे पैसे गायब थे। जिसके बाद वो जोर-जोर से चिल्लाने लगे। आस-पास के लोगों को भी इस बात की जानकारी दी। बाद में पुलिस से भी शिकायत की गई है।पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू की है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं। जिसमें बाइक सवार दोनों शख्स दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button