ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

अच्छे प्रदर्शन पर तीन थाना प्रभारी पुरस्कृत, कोतवाली प्रभारी को नोटिस

श्योपुर: श्योपुर में सोमवार शाम 5:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में एसपी आलोक कुमार सिंह ने क्राइम मीटिंग ली। इसमें जिले भर के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान देहात थाना, आवदा और बड़ौदा थाना पुलिस पेंडिंग मामलों के निराकरण में अव्वल रहे। इन्हें एसपी ने नकद पुरस्कार दिया। एक पेंडिंग मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी सतीश दुबे को एसपी ने नोटिस दिया है।एसपी आलोक कुमार सिंह ने बड़ौदा थाना प्रभारी राजेश शर्मा को 250 रुपए, देहात थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर को 500 रुपए और आवदा थाना प्रभारी संदीप यादव को 500 रुपए का नकद इनाम दिया। सभी वारंट तामील समय पर कराने और पेंडिंग अपराधों का निराकरण करने के लिए इन्हें पुरस्कृत किया है। एक महिला के मार्ग का मामला पेंडिंग था, जिसे लेकर सिटी कोतवाली टीआई सतीश दुबे को नोटिस जारी किया है। लोगों को नशे, हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रति भी जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।नशे का अवैध कारोबार पर नपेंगे थाना प्रभारीएसपी ने कहा कि जिले में कहीं भी नशे का अवैध कारोबार नहीं होना चाहिए। औपचारिक कार्रवाईयों की बजाए बड़ी कार्रवाई करें। इसे जड़ से खत्म करें। अब मुझे नशे का अवैध कारोबार होने की सूचना मिली तो आप कार्रवाई के लिए तैयार रहना। क्षेत्र में किसी भी तरह की वारदातें न हो।भू- माफिया और राशन माफियाओं पर करें सख्त कार्रवाईक्राइम मीटिंग में एसपी आलोक कुमार सिंह ने सरकारी और सीधे-साधे लोगों की जमीनों को हड़पने वाले भू-माफिया और राशन माफिया के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के माफिया जेल की सलाखों के पीछे होने चाहिए।

Related Articles

Back to top button