ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

सुसाइड से पहले दर्द में थीं वैशाली, I Quit लिखकर पापा से मांगी माफी

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के निधन ने सबको स्तब्ध कर दिया है। लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर 29 साल की एक्ट्रेस को ऐसा क्या दुख था जो उसने आत्महत्या का रास्ता चुना। इन सभी सवालों का जवाब उनके सुसाइड नोट और डायरी में है। जिसमें उस शख्स का भी जिक्र है जिसने उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया था।

वैशाली के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसी राहुल नाम के शख्स का जिक्र किया गया है। इसके अलावा पुलिस को एक डायरी भी मिली जिसमें वैशाली ने अपने मम्मी पापा से माफी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैशाली ने आत्महत्या से पहले लिखा- मम्मी-पापा आई लव यू, प्लीज मुझे माफ कर दीजिएगा। आप दोनों के लिए मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई। मेरी मौत का जिम्मेदार राहुल है, उसे मत छोड़िएगा। उसने मुझे ढाई साल तक परेशान किया है।

एक्ट्रेस ने डायरी में आगे लिखा- आप राहुल और दिशा को सजा जरूर दिलवाइएगा वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिल पाएगी। आप दोनों प्लीज खुश रहना और मितेश से कहना मुझे माफ कर। अपनी डायरी के अंत.. आई क्विट…. बता दें कि जिस मितेश का वैशाली जिक्र कर रही हैं वो उनके मंगेतर हैं और दोनों दिसंबर महीने में शादी करने वाले थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि वैशाली के पास पिछले ढाई साल के काम नहीं था। जिसके चलते वो डिप्रेशन में आ गई थी। हालांकि इस बात पुष्टि किसी भी घर के सदस्य या जानने वालों ने नहीं की है। यह सभी बातें अभी जांच का विषय हैं। बता दें कि वैशाली जिस शख्स की बात कर रही हैं वो उनके पड़ोस में रहना वाला राहुल है। उन्होंने राहुल पर यह भी आरोप लगाया कि वो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था

Related Articles

Back to top button