ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया की दमदार शुरुआत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़े।ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए।केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 70 रन जोड़े। राहुल ने इस दौरान 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, वहीं रोहित ने भी कुछ खूबसूरत शॉट खेलें। पावरप्ले तो भारत के नाम रहा मगर ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद अगले चार ओवर में जोरदार वापसी की। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल और एस्टन एगर ने क्रमश: केएल राहुल और रोहित शर्मा को आउट कर दो झटके दिए। 10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। 10 से 15 ओवर के बीच भी भारत ने 49 रन बटोरे मगर इस दौरान उन्होंने विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के विकेट भी गंवाए। आखिरी 5 ओवर में भारत 48 रन ही बटोर पाया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंदों पर अर्धशतक भी जड़ा।

Related Articles

Back to top button