ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी

मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। दोपहर 12.30 बजे मंत्रालय में सीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। कैबिनेट की बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं राशन की दुकानों का जिम्मा सहित दुकानों को महिलाओं को सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग प्रस्ताव तैयार कर चुका है। वितरण में लगातार मिल रही गड़बड़ियों को लेकर CM नाराजगी जाता चुके हैं। सीएम ने अपने भाषण में महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने की बात की थी। पिछड़े वर्ग के युवाओं को भी आज कैबिनेट में सौगात मिल सकती है। पिछले वर्ष के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर विदेश में नौकरी दिलाने की तैयारी में सरकार है। इसको लेकर सरकार नयी योजना शुरू करने जा रही है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। योजना के अंतर्गत कौशल विकास और प्रचलित भाषा का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। और भी कई प्रस्तावों को लेकर बैठक में मुहर लग सकती है। इसी तरह कैबिनेट कमेटी ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (CCIP) की अहम बैठक आज होगी। तमाम विभागीय मंत्री CCIP की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में रोजगार इन्वेस्टमेंट से लेकर किसानों तक बात होगी। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए CCIP की बैठक होती है। जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों को लेकर चर्चा होगी। मंत्रालय में दोपहर 1.30 बजे बैठक होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button