ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

भिंड दबंगों ने युवक की लाठी डंडों से जमकर की पिटाई

भिण्ड जिले में दबंगों की दबंगई इस कदर हावी है कि एक युवक को बीहड़ों के पेड़ में बांध कर नंगा कर डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों ने थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भारौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भारौली कलां गांव के निवासी शिवम राजावत और भूरे राजावत का हाल ही में गांव के ही 18 वर्षीय युवक शिवा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों युवकों ने शिवा को अकेला पाकर बंधक बनाया और बीहड़ों में ले गए। जहां दोनों आरोपी शिवम और भूरे ने शिवा को निर्वस्त्र कर एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद शिवा को बेरहमी से डंडों से जमकर पीटा। इतना ही नहीं अपने मोबाइल में मारपीट का वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित शिवा के परिजन उसे लेकर भारौली थाना पहुंचे। जहां दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button