ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

चांवलपानी के रानीकछार में झोपड़ी में मिले शव, युवक था शादी शुदा, महिला के पति की हो चुकी है मौत, 3 संदिग्ध से पूछताछ

छिंदवाड़ा: चांवलपानी के रानी कछार गांव में झोपड़ी में एक महिला और पुरूष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिनकी शिनाख्त गांव के ही सुरेश आम्रवंशी 40 और कमला बाई बटटी 35 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश आम्रवंशी और कमला के बीच प्रेम प्रसंग थे, दोनों ही शादी शुदा है, वहीं कमला के पति के पहले ही मौत हो चुकी थी, ऐसे में करवा चौथ के दिन दोनों ही घर से बाईक में बैठकर कहीं जाने के लिए निकले थे।वहीं शुक्रवार सुबह गांव से लगभग दो किमी दूर एक सोनी के खेत में बने झोपड़ी में वह दोनों के शव चोटिल अवस्था में मिले। इनकी बाईक झोपड़ी के पास खड़ी हुई थी जिसके बाद लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद माहुलझिर थाना प्रभारी तरूण मरकाम मौके पर पहुुंचे वहीं मामले की जांच शुरू की, वहीं एसपी विवेक अग्रवाल भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे, वहीं मौका ए वारदात से कुछ साक्ष्य भी मिले है जिसके आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ हो रही है।2 साल से रह रहे थे साथ, हो रहा था विरोधग्रामीणों के मुताबिक मृतक कोटवार का लडक़ा है, जिसका प्रेम सबंध मृतिका से लगभग 2 साल से चल रहा था। ऐसे में दोनों के सबंधों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे, ऐसें मेें पुलिस को आशंका है कि कहीं उनके किसी सबंधी ने इन्हे मौत के घाट उतार दिया हो, फिलहाल पुलिस ने महिला के परिजनों से पूछताछ कर रहे है।मृतिका के साथ मासूम बच्ची भी थी, मिली चप्पलपुलिस ने जब मौके पर पहुंची तो उसे एक मासूम बच्ची की चप्पल भी मौका ए वारदात से मिली है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय उसकी बच्ची भी मौके पर थी, ऐसे में बच्ची आखिर कहां गई यह बड़ा सवाल है, ऐेसे पुलिस इस तीन साल की बच्ची की भी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button