ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

निगमायुक्त के साथ सड़क का निरीक्षण करने पैदल चले पुष्यमित्र भार्गव, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

इंदौर: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमा आयुक्त प्रतिभा पाल ने अधिकारियों जन प्रतिनिधियों के साथ गंगवाल बस स्टेंड से सरवटे बस स्टेंड तक के सड़क मार्ग का पैदल दौरा किया। इस दौरान पुष्यमित्र ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दौरे के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि गंगवाल बस स्टेंड से लेकर सरवटे बस रहे सड़क की समीक्षा की है। गंगवाल से लेकर मच्छी बाज़ार तक जो केरेज रोड बना हुआ है। उस पर अगले सात दिन में ट्रेफ़िक शुरू हो और जो अतिक्रमण किया है। उसे भी हटाए और दोबारा से अतिक्रमण न हो अधिकारियों को उसकी भी चिंता करने के निर्देश दिए है।

पैदल रूट पर दौरा कर के देखा, वहां काम रुका है क्या परेशानी है क्या ताकि काम में तेज़ी आ सके। गंगवाल से मच्छी बाज़ार रोड मध्य इंदौर से पश्चिम इंदौर को जोड़ती है। यह रोड शुरू होती है तो ट्रैफ़िक के भी बहुत राहत मिलेगी। इस दौरे के बाद यह निर्देश दिए है कि जहां जहां रोड तैयार है उस पर ट्रैफ़िक शुरू किया जाए और जहां किन्ही कारणों से काम रुका हुआ है उसकी भी समीक्षा कर के तेज़ी से काम शुरू हो इसको प्रयोरिटी से करने का निर्णय लिया है।

गंगवाल से सरवटे तक सड़क मार्ग पर जितने ओप्सटीकल्स है या धार्मिक स्थल है। उसको भी हटाने पर विचार किया है कि वो कैसे हट सकते हैं। उसे भी सहमति से आपसी सहमती से हटाने पर विचार किया जा रहा है। ताकि जवाहर मार्ग पर ट्रैफ़िक दबाव कम हो सके क्योंकि त्योहारों के समय ट्रैफ़िक दबाव बढ़ जाता है इसलिए जो सड़कें बनी है उसका प्रयोग ही सके इस पर हमारा फ़ोकस हैं। चंद्र्भागा ब्रिज पर रिटर्निंग वॉल बन गई है रोड का काम भी आधा हो चुका है। बाक़ी काम पूरा जल्दी हो जाएगा।

राजवाड़ा हमारा हेरिटेज हाई हमारी पहचान है उसके आस पास लोग दुकान लगा लेते हैं जिसके बाद सभी ने बैठ कर तय किया था कि राजवाड़े के पार दुकानें नहीं लगेगी। एक बाद हमने एक बार दुकान हटा कर नहीं लगने दी लेकिन रेहड़ी पटरी वालों को भी रोज़गार मिले। उन्हें भी बैठने का अधिकार है। इसलिए जो पुराना एस पी ऑफिस है। वहां सफ़ाई करके मारकिंग कर के ३०० से ३५० लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। वो वहां बैठ कर अपना व्यापार कर सकते हैं। जो परम्परागत व्यापार है जो दो से तीन दिन के लिए लगाते हैं। उन्हें एक टाइम लिमिट के साथ छूट दी है लेकिन जो डेली बेस पर ठेले और पटरी लगा कर व्यापार करते हैं उनके लिए अल्टरनेट व्यवस्था की है। वो वहां व्यापार करें।

Related Articles

Back to top button