ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

घर बैठे लाखों कमाएं… वर्क फ्रॉम होम का झांसा दे महिला से ठगे 7 लाख रुपए

उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा कर लाखों रुपये ठग रहे हैं. इस बार साइबर ठगों ने नया

पीड़िता ने ठगी के मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर ठगों के बैंक खातों को सीज करा दिया. वहीं, पीड़िता से ठगी गई रकम में से 2 लाख 58 हजार रुपये वापस करा दिए. साइबर पुलिस मामले की जांच कर ऑनलाइन ठगी करने वालों की तलाश में जुटी हुई है.

व्हाट्सएप पर आया वर्क फ्रॉम होम का मैसेज, मिला ऑफर

कानपुर के चमनगंज निवासी आयशा खातून को जनवरी के पहले सप्ताह में अनजान नंबर से उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए एक मैसेज आया था. उसमें 3 से साढ़े 4 हजार रूपये प्रतिदिन कमाने की बात कही गई थी. आयशा ठगों के चक्कर में आ गई और अपने एकाउंट में जमा 7 लाख 43 हजार रूपये की रकम ऑफर किए गए काम में लगा दी. बाद में उस नंबर से आयशा को रेस्पोंस मिलना बंद हो गया. वह समझ गई कि उसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो गया.

तरीका खोज कर एक महिला से 7 लाख 43 हजार रुपये ठग लिए. महिला को वर्क फ्रॉम होम की नौकरी का ऑफर दिया गया था.

2 लाख 58 हजार रुपये कराए वापस

आयशा खातून ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत साइबर पुलिस से की. पूरे प्रकरण में कानपुर साइबर सैल थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बैंक से विभागीय कार्रवाई कर 2 लाख 58 हजार रूपये वापस करा दिए. साइबर थाना प्रभारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि हमें अनजान नंबर से आने वाली कॉल व मैसेज से सचेत रहना पड़ेगा. साथ ही किसी के जरिए फोन पर सलाह देने मात्र से ही अनजान वेबसाइट पर अपने बैंक खातों की जानकारी दर्ज न करें. ऐसा करने से आप ठगी के शिकार बन जाएंगे.

Related Articles

Back to top button