ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

भारत में घट रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 2,678 नए केस, 10 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,678 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,23,997 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,583 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 10 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,857 हो गई है। इन 10 मामलों में वे तीन लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 74 मामलों का इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में दैनिक संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,68,557 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देशभर में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 219.21 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। बीते 24 घंटों में संक्रमण से जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें कर्नाटक के तीन और गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल के एक-एक मरीज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button