ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शिवपुरी के कौलारस में मानवता शर्मशार दुकान से शक्कर लेकर लौट रही नाबालिग का बारी बारी से गैंगरेप, बेहोश होने पर छोड़कर भागे

कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईचोनिया के रामपुरा आदिवासी बस्ती से आ रही है। जहाँ गांव की दुकान से शक्कर लेने गई एक नावलिक किशोरी के साथ गांव के ही 2 आरोपियों ने गैंगरेप की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने परिजनों से की परिजन किशोरी को लेकर पुलिस थाना रन्नौद पहुँचे जहाँ पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक 12 वर्षीय किशोरी अपने घर से पास की किराने की दुकान पर शक्कर लेने गई थी। दुकान से लौटते समय बालिका को महेश आदिवासी उम्र 20, मिथुन आदिवासी उम्र 21 साल दोनों उठाकर पास के खेत में ले गए और बारी-बारी से बलात्कार किया। बालिका के बेहोश होने पर आरोपी मौके से भाग गए। होश आने पर बालिका घर आई तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार की सुबह थाने पहुंचकर परिजनों ने दोनों आरोपियों की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button