मुख्य समाचार
कैलारस थाना: घर के सामने मारपीट और कुल्हाड़ी से हमले का मामला सामने आया
कैलारस। कैलारस थाना क्षेत्र में आपसी विवाद और मारपीट की घटनाओं को लेकर पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं. खड़िया निवासी विष्णू परमार की शिकायत पर आरोपी मुकेश और अंकेश परमार के खिलाफ मारपीट व धमकी का मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा अनाज मंडी के पीछे अमर सिंह को अवैध शराब (9 क्वार्टर देशी व 9 मसाला) के साथ पकड़ा गया. एक अन्य गंभीर मामले में कोडेरा निवासी मनोज कुशवाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने उनके और उनकी मां अंगुरी कुशवाह के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, जिस पर पुलिस ने बलवा व मारपीट की धाराओं में कायमी की है.


