मुख्य समाचार
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी
मुरैना में सिग्नल बस्ती की रहने वाली 25 साल की युवती को प्रेमारजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने प्रेमनगर के रहने वाले आरोपी अशोक पुत्र सोबरन जाटव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी अशोक ने दोस्ती के बाद युवती के घर जाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया, जिसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिवार के लोगों को इस बात से अवगत कराया, जिसके बाद 20 मई 2023 से अब तक के अपराध की एफआईआर दर्ज कराई गई। एक अन्य घटना में राठौर कालोनी में रहने वाली 13 साल की किशोरी को गौंसपुर के आरोपी युवक विकास पुत्र सतेंद्र राठौर ने दोस्ती के दौरान घुमाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी विकास ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और गर्भपात कराने के लिए गोलियां खिलाने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विकास राठौर के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।


