मुख्य समाचार
मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार
मुरैना: जौरा थाना इलाके में सीएनजी की मियाद खत्म होने पर ऐसा खौफनाक ड्रामा हुआ कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मित्तल पेट्रोल पंप पर ऑटो चालक देवा बघेल सीएनजी भरवाने पहुंचा था। पंपकर्मी रानू शर्मा ने जब वाहन की टेस्टिंग प्लेट एक्सपायर होने का हवाला देकर गैस भरने से इनकार किया, तो सिरफिरे का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। विवाद के दौरान आरोपी ने बीच चौराहे पर अंजाम भुगतने की धमकी दी और कुछ ही घंटों बाद दोपहर करीब ढाई बजे अपने साथी संग बाइक पर लौट आया। एम.एस रोड पर पेट्रोल पंप के सामने उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 सितंबर 2026 को मुख्य आरोपी देवा उर्फ देवेंद्र बघेल को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर की अधिया और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


