ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर 12.70 लाख की ठगी, तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज

मुरैना। जिले के कैलारस और स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक ढोंगी तांत्रिक ने पुत्र प्राप्ति और परिवार पर विपत्ति का भय दिखाकर एक युवक से कुल 12 लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। घटना का विवरण: शिकायतकर्ता सोनू उर्फ राम कुशवाह (30), निवासी बिजौली पुरा, ने बताया कि बीते 5 अप्रैल को वीरेंद्र कुशवाह निवासी महादेवपुरा (कैलारस) उसके मकान में किराए पर रहने आया था। सोनू की दो बेटियां थीं, जिसका फायदा उठाकर आरोपी वीरेंद्र ने उसे पुत्र प्राप्ति के लिए विशेष पूजा-पाठ कराने का झांसा दिया। झांसे में आकर सोनू ने पहली बार में एक लाख रुपये दे दिए। डर दिखाकर वसूले लाखों रुपये: आरोपी की नीयत यहीं नहीं रुकी। कुछ दिनों बाद उसने सोनू को डराया कि उसके परिवार पर भारी 'दैवीय संकट' है और पूजा न करने पर अनहोनी हो सकती है। डर के मारे पीड़ित ने किश्तों में आठ लाख और फिर 70 हजार रुपये अतिरिक्त दे दिए। इस तरह आरोपी ने छल-कपट से कुल 12.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। बड़ोखर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र कुशवाह के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ऐसे अंधविश्वास और झांसे में न आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button