मुख्य समाचार
सुमावली: अज्ञात बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
मुरैना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, अम्बकेश्वर माता मंदिर रोड पर टेकरी के पास एक अज्ञात बोलेरो चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज और लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में बाइक सवार सतीश कुशवाह पुत्र सुरेश (19 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सौरभ कुशवाह और हरिओम उर्फ लालू कुशवाह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग क्रमांक 04/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।


