ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

भिंड के मेहगांव की रहने बाली नवविवाहिता ग्वलियर रेलवे स्टेशन से प्रेमी संग भागी देवर करता रहा इंतजार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने जाने का बहाना करके गई नवविवाहित अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। उसकी शादी 2 माह पहले ही हुई थी। नवविवाहिता के पिता की शिकायत पर GRP ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से एक नवविवाहिता अपने देवर और भांजे को चकमा देकर प्रेमी के साथ भाग गई। टिकट विंडो के सामने लंबी लाइन होने पर उसने दोनों को सामान देखने का कहा और टिकट लेने चली गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो देवर और भांजे ने परिवारवालों को सूचना दी। GRP ने CCTV चेक किए तो वह एक युवक के साथ बाइक से जाते हुए नजर आई। भिंड के मेहगांव की रहने वाली 22 साल की युवती का विवाह 2 महीने पहले शिवपुरी निवासी युवक से हुआ था। दिवाली के पहले वह माता-पिता से मिलकर आने का कहकर गई थी। उसे लेने के लिए देवर अपने भांजे के साथ मेहगांव पहुंचा। शुक्रवार को तीनों बस से मेहगांव से ग्वालियर पहुंचे। उन्हें शिवपुरी जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी, इसलिए तीनों पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुए। यहां टिकट की लाइन काफी लंबी थी। भीड़ देखकर भाभी ने कहा- महिलाओं की लाइन छोटी है। तुम दोनों सामान देखो, मैं टिकट लेकर आती हूं। वह बाहर निकली और सर्कुलेटिंग एरिया में बाइक पर खड़े युवक के साथ चली गई। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर देवर ने अपने और भाभी के घर पर कॉल किया। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में युवक बाइक लेकर खड़ा था। नवविवाहिता सीसीटीवी फुटेज में इसी युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी। उसके भागने की जानकारी देवर और भांजे ने दोनों के परिवार वालों को दी। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में युवक बाइक लेकर खड़ा था। नवविवाहिता सीसीटीवी फुटेज में इसी युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी। उसके भागने की जानकारी देवर और भांजे ने दोनों के परिवार वालों को दी। जीआरपी एसआई उमेश मिश्रा ने बताया कि नवविवाहिता 2 लड़कों के साथ आई थी। इनमें एक की उम्र 15 और दूसरे की उम्र 18 साल रही होगी। नवविवाहिता की उम्र भी 20-22 की रही होगी। वह टिकट विंडो पर आई। उसका नंबर आया ही था कि उसने उल्टी आने का बहाना किया और वहां से बाहर निकल गई। GRP ने केस दर्ज किया, CCTV से तलाश DSP रेल शुभा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सर्कुलेटिंग एरिया में लगे CCTV में वह एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिख रही है। नवविवाहिता के पिता की शिकायत पर GRP ग्वालियर ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button