ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना क्वारी नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव

मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्वारी नदी के पुल के नीचे बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों द्वारा दुर्गंध आने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। शव पूरी तरह से सड़-गल चुका है, जिससे मृतक की शिनाख्त करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला कुछ दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कथन: "मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके।" पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। इलाके के लोगों से भी पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button