ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

बागचीनी थाना क्षेत्र: युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान,

बागचीनी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुन्ना का पुरा में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बीरेन्द्र कुशवाह (30) पुत्र बाबू कुशवाह, निवासी पुन्ना का पुरा (बरोली) के रूप में हुई है। बताया गया है कि बीरेन्द्र ने गांव में ही परमाल बाबा के कुएं के पास स्थित एक नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। बागचीनी थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग क्रमांक 16/26 दर्ज किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNNS) की धारा 194 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की विस्तृत विवेचना उप निरीक्षक जजसिंह यादव द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button