मुख्य समाचार
कोतवाली थाना क्षेत्र:घर के सामने मां-बेटे के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
मुरैना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर सिलावली में एक घर के सामने मां-बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, फरियादी कृपाराम (41 वर्ष) पुत्र विजय सिंह बघेल निवासी आदर्श नगर सिलावली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के सामने आरोपी पंकज राठौर पुत्र रामप्रकाश और उसके साथ मौजूद अन्य आरोपियों ने उसे और उसकी मां को अकारण गालियां देना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 142/26 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296(ए), 351(2) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। घटना की विस्तृत विवेचना प्रधान आरक्षक भानू यादव द्वारा की जा रही है।


