ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे आर प्रग्गनानंदा नंबर तीन खिलाड़ी को दी शिकस्त

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्गनानंदा ने चेस वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने रोमांचक सेमीफाइनल में यूएसए के दिग्गज फाबियानो करूआना को मात दी। अब फाइनल में उनका मुकाबला नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से होगा। प्रग्गनानंदा ने सोमवार को फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टाईब्रेक में अमेरिका के फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हराया। बता दें कि करूआना दुनिया के तीसरे नंबर के चेस खिलाड़ी हैं।

शानदार उपलब्धि

18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रग्गनानंदा ने प्रज्ञानानंदा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं। इनसे पहले ये कारनामा सिर्फ विश्वनाथन आनंद ने ही किया है। इनकी अब फाइनल में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से टक्कर होगी। भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी प्रज्ञानानंदा को जीत दर्ज करने पर बधाई दी है। प्रज्ञानानंदा के फाइनल में पहुंचने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उसका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इतिहास बन रहा है। ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा को फिडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने पर बधाई।

Related Articles

Back to top button