ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

मुरैना में शर्मनाक वारदात: खड़ी फसल काटने के विवाद को लेकर देवर बना हैवान, भाभी की काट दी चार अंगुलियां

मुरैना। जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र स्थित पटियन का पुरा गांव में गेहूं की कटाई को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली पारिवारिक कहासुनी के बीच एक देवर ने अपनी जेठानी पर हसिये से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें महिला की चार अंगुलियां कट गईं। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, रामनिवास, हल्के और मनोज कुशवाह के बीच दो बीघा शामिलाती खेत है, जिसमें सबकी हिस्सेदारी तय थी। आरोप है कि हल्के कुशवाह ने मौका पाकर रामनिवास की पत्नी बनारसी कुशवाह के हिस्से की फसल काट ली। जब बनारसी और उनके बेटे भूरा ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। बदले की भावना में बनारसी ने भी हल्के के हिस्से के कुछ गेहूं काट लिए। इसी बात से आगबबूला होकर आरोपी हल्के कुशवाह और उसकी पत्नी आशा ने मिलकर बनारसी पर हसिये से हमला कर दिया। हमले में बनारसी के बाएं हाथ की चार अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे भूरा के साथ भी लाठियों से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहाड़गढ़ पुलिस ने आरोपी हल्के कुशवाह और उसकी पत्नी आशा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button