ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

सगाई में आए मेहमान की हंसिया मारकर हत्या, बेटी की शादी के पहले ही आरोपी पिता गिरफ्तार

एमपी के चरगवां स्थित ग्राम देवरी में आयोजित सगाई कार्यक्रम आए मेहमान भगतसिंह की बेटी के पिता जीवनसिंह ठाकुर ने हंसिया मारकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात से लोगों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी जीवनसिंह को सरगर्मी से तलाश करते हुए जंगल से बंदी बना लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार देवरी गांव चरगवां में जीवनसिंह ठाकुर की बेटी की शादी तय हो गई थी. जिसके चलते सगाई (फलदान) कार्यक्रम हुआ. इसके बाद जीवनसिंह ने गांव के कुछ वृद्धजनों सहित अन्य को खाने पर घर बुलाया. जिसमें गांव का कोदूलाल भी वहां पहुंचा था. जिससे कुछ साल पहले जीवन सिंह से विवाद चल रहा था. उस वक्त तो ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा लिया गया था. लेकिन भोजन करते वक्त दोनों के बीच फिर विवाद हो गया. गांव के लोगों ने दोनों को शांत रहने के लिए कहा लेकिन कोदूलाल गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर आ गया. इसी बीच जीवन सिंह गुस्से में हंसिया लेकर आया और कोदूलाल को दौड़ा दिया. कोदूलाल को मारने के लिए भाग रहे जीवन सिंह को मौके पर खड़े अन्य ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की. इसी दौरान भगत सिंह ठाकुर बीच-बचाव करने आया और जीवन सिंह के हमले का शिकार हो गया. भगतसिंह के सिर व कंधे में चोट आई और वह गिर गया. गांव के लोगों ने खून से लथपथ भगतसिंह को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर आज उपचार के दौरान भगतसिंह मौत हो गई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावर भगतसिंह को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया. गौरतलब है कि जीवनसिंह की बेटी की करीब 20 दिन पहले शादी होना थी. घर में तैयारियां चल रही थी, इस दौरान यह घटना होने से गांव में मातम छा गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button