ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

आस्ट्रेलियाई टीम सही दिशा में बढ़ रही है- शान एबाट

 इंदौर। लगातार पांच मैचों की हार के बावजूद आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाद शान एबाट का मानना है कि विश्व कप से पहले टीम सही दिशा में बढ़ रही है। पिछले चार वनडे मैचों में आस्ट्रेलिया ने 416/5 और 399/5 जैसे रन दिए हैं। विश्व कप शुरू होने में दस दिनों से भी कम समय शेष है, इससे टीम की गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता का विषय है। लेकिन एबाट ऐसा नहीं मानते।

उन्होंने इंदौर वनडे के बाद पत्रकार वार्ता में कहा- यह सही आंकलन नहीं है। हम मैदान पर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन हम ठीक तरह से उसका क्रियान्वयन नहीं कर पा रहे जैसा हम चाहते हैं। टीम का माहौल बहुत अच्छा है। हम रणनीति को ठीक से क्रियान्वित नहीं कर पाने से निराश हैं। आज भी हमने 400 के करीब रन लुटाए, लेकिन मेरा मानना है कि हमने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। हम विश्व कप में जाते हुए कई अच्छी चीजें कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हम जल्दी ही लय में लौटेंगे।

पावर प्ले में काफी रन लुटाए

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टंप्स से बाहर गेंदबाजी कर रहे थे, जिसका भारतीय बल्लेबाजों ने खुलकर फायदा उठाया। मोहाली वनडे में आस्ट्रेलियाई गेंदबाज आफ स्टंप के बाहर और शार्ट पिच गेंदें फेंक रहे थे। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और यहां दो वनडे में हम स्टंप के बाहर गेंदें फेंक रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि यदि आप आज और पिछले मैच की तरह, सही जगह पर गेंदें नहीं फेंके तो विपक्षी हमें इसी तरह परिणाम होगा। हम उनपर दबाव नहीं बना सके।

एबाट ने 10 ओवरों में एक विकेट पर 91 रन लुटाए थे। उन्होंने कहा कि यह मेरा निराशाजनक प्रदर्शन है। पिछले मैच में पावरप्ले में हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन इस मैच में हम विशेषकर मैं अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सका।

Related Articles

Back to top button