मुख्य समाचार
ग्वालियर के कमला राजा लेबर रूम में एसी फटा, खिड़कियां तोड़कर 56 महिलाओं और नवजातों को निकाला
ग्वालियर के कमला राजा लेबर रूम में एसी फटा, आगः खिड़कियां तोड़कर 56 महिलाओं और नवजातों को निकाला ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में AC फटने से आग लग गई। हादसा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के लेबर रूम में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे हुआ। लेबर रूम से सटे प्रसूति वार्ड में भी धुआं भर गया। आनन-फानन में खिड़कियां तोड़कर 56 महिला मरीजों को वार्ड से सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। सभी सुरक्षित हैं मरीजों की शिफ्टिंग का काम रविवार सुबह 4 बजे तक चलता रहा सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान भी मौके पर पहुंची कमला राजा अस्पताल ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल समूह का हिस्सा है।
