ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

भिंड ट्रेक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत 7 घायल

भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के पिपाहाड़ा गांव में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। सभी रिश्तेदार का यहां से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस घर आ रहे थे। बेटी के घर से लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के मठियापुरा गांव निवासी गंगा सिंह जाटव अपनी बेटी के घर आयोजित पच कार्यक्रम में शामिल होने झांकरी के पिपाहाड़ा गांव ट्रैक्टर-ट्रॉली से आए थे। उत्सव के बाद सोमवार दोपहर वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। रास्ते में पुलिया के पास अचानक ट्रॉली का नाका टूट गया, जिससे ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर खेत में जा गिरा। हादसे में दो बच्चों की मौत, 7 घायल इस हादसे में गंगा सिंह जाटव के 6 साल के बेटे आदित्य और 9 साल की बेटी नंदनी की मौत हो गई। हादसे में सुनीता जाटव, आशा देवी, ममता, नाहर सिंह, नीतेश, और फूल सिंह समेत 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button