ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

नशामुक्ति अभियान में 42 हजार 660 लीटर अवैध शराब की जप्त

चार दिन में एनडीपीएस एक्ट में 360 प्रकरण किये दर्ज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिये निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में 8 अक्टूबर से आज दिनांक तक 4 दिनों में 42 हजार 660 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है। इस अवधि में एनडीपीएस एक्ट में 360 प्रकरण दर्ज करते हुए 382 लोगों को आरोपी बनाया गया है। भोपाल में एक हुक्का-बार लाउंज पर कार्यवाही की गई है।
प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध एक साथ अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है। आठ अक्टूबर से आज दिनांक तक अवैध शराब के 5 हजार 764 प्रकरण दर्ज किये जाकर 5 हजार 790 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले एक हजार 178 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। प्रदेश में इस अवधि में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 606 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किये गये हैं। धूम्रपान निषेध कानून में 606 प्रकरण दर्ज किये जाकर एक हजार 213 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।
रीवा में कफ सिरप की 7 हजार शीशियाँ पकड़ी
रीवा पुलिस ने अवैध नशा कारोबारियों से 25 क्विंटल महुआ लहान जप्त किया है। पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए कफ सिरप की 7 हजार शीशियाँ भी पकड़ी हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 500 लीटर अवैध शराब भी जप्त की गई।

Related Articles

Back to top button