ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कलेक्टर ऑफिस के सामने नायब तहसीलदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 5 दिन पहले हुआ था ट्रांसफ़र।

करौली (राजस्थान). करौली कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में शनिवार सुबह नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. सुबह पार्क में घूमने आए लोगों को शव दिखा, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. नायब तहसीलदार का 5 दिन पहले ही धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था. डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह शव फंदे से लटका हुआ होने की सूचना मिली थी. कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया. जांच के दौरान हम करौली में उनके किराए के घर पहुंचे तो पर्स में सुसाइड नोट मिला. उसमें लिखा था कि बीमारी के कारण मैं परेशान हूं. शायद बीमारी के चलते ही सुसाइड किया है. परिजन की ओर से जो रिपोर्ट दी जाएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे. बेटी के नाम लिखा लेटर राजेंद्र सिंह के रूम पर पर्स में पुलिस को सुसाइड नोट मिला. यह बड़ी बेटी प्रीति (बुलबुल) के नाम लिखा एक लेटर था. इसमें राजेंद्र ने बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाने के साथ छोटी बहन और चचेरे भाई का ध्यान रखने की बात लिखी. साथ ही चार बैंक अकाउंट की डिटेल शेयर की. भाई बोले- पारिवारिक और आर्थिक समस्या नहीं भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के वाई गांव में रहने वाले बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी प्रीति (24) और छोटी अंजू (22) हैं. दोनों बेटियां पढ़ रही हैं. हम खुद अचंभे में हैं कि यह घटना क्यों हुई. राजेंद्र को किसी तरह की पारिवारिक या आर्थिक समस्या नहीं थी. राजेंद्र की पत्नी यहीं वाई गांव में दोनों बेटियों के साथ अलग मकान में रहती थीं. राजेंद्र करौली में नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त थे. पांच दिन पहले ही उसका धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था. जेब में रखे आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई. वे कलेक्ट्रेट के सामने ही एक मकान में किराए से रह रहे थे. राजेंद्र भरतपुर की वैर तहसील में कानूनगो पद पर रहे थे. इसके बाद वे धौलपुर के बसई नवाब कस्बे में नायब तहसीलदार के पद पर लगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button