ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भिलाई। छत्तीसगढ़ तीन दिन से लापता महिला की मिली लाश पहचान छिपाने जलाया गया चेहरा।

छत्तीसगढ़ के जामुल इलाके में तीन दिन से लापता एक महिला की लाश मिली है। महिला का चेहरा जला हुआ है। पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। महिला की शिनाख्त मधु जांगड़े (40) के रूप में हुई है। महिला चाय की दुकान चलाने का काम करती थी। लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जामुल के ढौर ग्राम में कुछ ग्रामीण खेत गए हुए थे। जहां उन्होंने महिला की लाश देखी। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन गांव के अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फॉरेंसिक की टीम भी थी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला का चेहरा जला होने से पुलिस हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रही है। महिला महिला की फाइल फ़ोटो। महिला की फाइल फ़ोटो। पूछताछ जारी महिला घासीदास नगर वार्ड 23 बॉम्बे आवास जामुल थाने के पीछे रहती थी। पति को छोड़ चुकी थी। मृतका के दो बच्चे हैं। मृतका हथखोज स्थित इंस्ट्रीयल एरिया में चाय की दुकान चलती थी। यहीं से महिला गायब हुई थी। देर रात तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की। मधु की कोई जानकारी नहीं मिलने पर शारदापारा निवासी मां ने अपनी बेटी के लापता की सूचना थाने दर्ज कराई थी। अब महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस महिला के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि, शव से बदबू आ रही थी। जिस तरह से महिला की लाश मिली है। उससे लग रहा है कि महिला की हत्या कर पहचान छिपाने चेहरे को जलाया गया है। पुलिस जल्द ही इस मामले की तह तक जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button