ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

मुरैना वृद्ध महिला के खाते से निकले एक लाख 40 हजार रुपए वृद्ध महिला ने लगाया ब्रांच मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप।

मुरैना के अंबाह में एसबीआई के ब्रांच मैनेजर पर आरोप- वृद्धा के फिंगर लगाकर निकाले धोखाधड़ी... वृद्ध महिला के खाते से निकाले एक लाख 40 हजार रुपए वृद्ध महिला बिटोली बाई के खाते से एक लाख 40 हजार रुपए का आहरण किए जाने के मामले में पीड़िता ने महुआ पुलिस से शिकायत की है जानकारी के मुताबिक, बिटोली बाई के पति शासकीय शिक्षक होकर पेंशनर थे। उनकी मृत्यु के बाद खाता क्रमांक 3208212398 में प्रार्थिया की पेंशन आती है। प्रार्थिया बिटोली बाई अनपढ़ अशिक्षित महिला है। केवल हस्ताक्षर करना जानती हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा रछेड के शाखा प्रबंधक मूला सिंह तोमर पुत्र महेश सिंह तोमर निवासी रछेड थाना महुआ द्वारा अलग-2 दिनांक दर्शाकर 1,40,000 रुपए की निकासी कर ली है। प्रार्थिया द्वारा बैंक स्टेटमेंट की कॉपी बिटोली बाई। निकाली तब ज्ञात हुआ कि प्रार्थिया के साथ धोखाधड़ी व जालसाजी हुई है। वृद्ध महिला ने अपने पुत्र रविन्द्र सिंह के साथ शाखा प्रबंधक से रुपए निकालने की बात की तो वह शाखा प्रबंधक टालमटोल करता रहा तथा शाखा की पासबुक दिखाने पर यह कहने लगा कि हमारी बैंक शाखा के कोड से रुपए की निकासी नहीं हुई है जबकि प्रार्थिया द्वारा रुपए की अपने हस्ताक्षर से निकासी नहीं की है। इस प्रकार प्रार्थिया के साथ शाखा प्रबंधक शाखा रछेड़ द्वारा धोखाधडी, जालसाजी कर 1,40,000 रुपए अवैध तरीके से निकाल लिये हैं। महिला ने थाने में आवेदक देकर शाखा प्रबंधक एसबीआई रछेड के विरूद्ध धोखाधडी जालसाजी का अपराध पंजीबद्ध किये जाने की मांग की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button