ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

किराएदार ने काटे थे 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पंजे

राजस्थान में 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पंजे काट कर चांदी के कड़े लूटने का पुलिस ने खुलास कर दिया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर  लिया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध अजयपाल लांबा ने प्रेस वार्ता में कहा कि आरोपी को टोडाभीम से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। बता दें बास बदनपुरा मीणा कॉलोनी में 9 अक्टूबर की सुबह तकरीबन 5 बजे घर के बरामदे में अकेली मौजूद 108 वर्षीय जमुना देवी के दोनों पैरों के पंजों को बेरहमी से काट कर चांदी के कड़े और गले से सोने का जोल्या लूटा गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी कुछ साल पहले वृद्धा के मकान में ही किराए पर रहा करता था और तब से ही उसकी नजर वृद्धा के पैरों में पहने हुए चांदी के कड़ों पर थी। इस पूरी वारदात का खुलासा मंगलवार एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम अजय पाल लांबा ने किया। उन्होंने कहा कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जयपुर छोड़कर फरार हो गया था। जिसे ट्रेडिशनल पुलिसिंग और टेक्निकल इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button