ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

बिरनपुर हिंसा के पीड़ित के टिकट को भाजपा ने ठहराया सही, कांग्रेस बोली- सांप्रदायिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही बीजेपी

रायपुर। बेमेतरा के साजा विधानसभा से बिरनपुर हिंसा में पीड़ित ईश्वरी साहू को टिकट देने के फैसले को भाजपा ने सही ठहराया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईश्वरी साहू को टिकट देने पर कहा कि ‘वे (भाजपा) कितनी भी कोशिश कर ले, यह कोई मुद्दा नहीं बनेगा।’ बता दें कि ईश्वरी के बेटे भुवनेश्वर साहू की हिंसा में हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस का मानना है कि भाजपा इसे सांप्रदायिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि बिरनपुर हिंसा में निर्दोष लोगों को जेल में ठूंसा गया और वास्तविक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया। अब ईश्वरी साहू जनता की अदालत में जाएंगे और न्याय मांगेंगे। जनता उन्हें अवश्य न्याय देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस मामले को उलझाकर रखी है। ईश्वरी साहू को टिकट मिला तो मुख्यमंत्री विचलित हो गए हैं। कोर्ट ने भी माना है कि इस मामले में जांच करने वाले अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। टिकट मिलने पर ईश्वर साहू ने कहा है, मैं भाजपा को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने एक गरीब आदमी को अपना सदस्य बनने का मौका दिया। मैं अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाऊंगा।

भावनाओं से खेलकर सत्ता हासिल करती है भाजपा

सिंहदेव उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में भाजपा पर लोगों की भावनाओं से खेलकर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया है। ईश्वरी साहू को टिकट देने पर कहा, वे (भाजपा) ज्यादातर भावनाओं के साथ खेलकर सत्ता में आए हैं, जबकि प्रदर्शन और प्रतिभा पिछड़ रही है।

Related Articles

Back to top button