ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

यूपी में बड़ा हादसा : तेरहवीं से लौट रहा था परिवार, मैक्स वाहन और रोडवेज बस में टक्कर, 15 की 12 घायल।

हाथरस. उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की शुक्रवार की देर रात को टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गईजबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 7 पुरुष हैं। सभी आगरा के रहने वाले हैं। हादसे में घायल आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के सेंगरा निवासी शबाना ने बताया कि वह सासनी क्षेत्र के मुकंद खेरा गांव में अपनी ननद की ददिया सास की तेरहवीं में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थी। शबाना के मुताबिक, मैक्स में करीब 35 लोग सवार थे। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे हैं। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button