ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

ईसाई या इस्लाम धर्म अपना चुके लोगों को नहीं मिलता है SC का दर्जा, केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

नई दिल्ली। ऐतिहासिक रूप से अनुसूचित जाति (एससी) से संबंध रखने का दावा करने वाले ईसाई या इस्लाम धर्म अपना चुके लोगों को एससी का दर्जा देने या नहीं देने की पड़ताल के लिए सीजेआई केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता में आयोग गठित करने के केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

क्या कहता है आदेश?

संविधान (अनुसूचित जातियों) का आदेश, 1950 (समय-समय पर संशोधित) कहता है कि हिंदू या सिख या बौद्ध के अलावा किसी अन्य धर्म को मानने वाले किसी भी व्यक्ति को अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जा सकता। अधिवक्ता प्रताप बाबूराव पंडित द्वारा दाखिल याचिका में दलील दी गई है कि वह अनुसूचित जाति के ईसाई हैं जो मूल रूप से महार जाति से संबंध रखते हैं।

इस मामले पर कई याचिकाएं लंबित

याचिकाकर्ता का कहना है कि केंद्र सरकार ने पिछले कई वर्षों में कई आयोगों का गठन किया और नए आयोग की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर सुनवाई में और विलंब होगा। शीर्ष अदालत में इस मुद्दे पर कई याचिकाएं लंबित हैं जो 2004 में दाखिल हुई थीं।

मौलिक अधिकार प्रभावित होने की दलील

वकील फ्रेंकलिन सीजर थामस के जरिये दाखिल याचिका में कहा गया है, ‘इससे प्रभावित समुदाय के मौलिक अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं, अनुच्छेद-21 के मुताबिक त्वरित न्याय प्रदान करना अनिवार्य है।’ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, तीन सदस्यीय आयोग में जस्टिस बालाकृष्णन के अलावा सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी रविंद्र कुमार जैन और यूजीसी की सदस्य सुषमा यादव भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button