ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर: पांच दिनों से चल रहा आतंकवाद विरोधी अभियान समाप्त, आतंकवादी भागने में हुए सफल।

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अहलान गडोल जंगलों में पांच दिनों तक चले आतंकवाद विरोधी अभियान को अब समाप्त कर दिया गया है. गुरुवार अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियान को बंद कर दिया गया है. आतंकवादी भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. बता दें, इस पांच दिवसीय अभियान में अबतक सेना के दो जवान हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा तथा एक नागरिक की जान चली गई. यह मुठभेड़ 10 अगस्त को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान के दौरान शुरू की गई थी, जब उन्हें अहलान गडोल क्षेत्र के जंगल में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिली थी. एक अधिकारी ने बताया कि जंगल में छिपे तीन से चार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था, हालांकि, छिपे हुए आतंकवादियों ने भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाया और भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में अभियान चल रहा था, वह 1,000 फीट की ऊंचाई पर घने जंगल और ढलान वाली चोटियां थीं, जहां अभियान चलाना मुश्किल था.उन्होंने कहा कि फरार आतंकवादियों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा तथा इस मामले से जुड़े कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button