ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

दिन-रात के पारे में 3 दिन में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, सुबह-शाम को हो रहा ठंड का एहसास

अशोकनगर: अशोकनगर जिले में 5 नवंबर से मौसम बदला था, जिसके बाद घने बादल छाए रहे। 2 दिन पहले फिर से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम साफ होते ही जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। 3 दिन में दिन और रात के पारे में भी तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। दोनों के पारे में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं रात का पारा 18 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। इसकी वजह से रात के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के समय भी ठंड ने दस्तक दे दी है। दोनों टाइम हल्की-हल्की ठंड पड़ने लगी है।बादल हटने से बढ़ी ठंडलगभग 1 सप्ताह तक हल्के हल्के बादल छाए रहने की वजह से दिन और रात के पारे में वृद्धि हुई थी । जिसकी वजह से सुबह शाम और रात के समय भी लोगों को ठंड का एहसास होना बंद हो गया था । लेकिन मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है । जैसी ही बादल हटे तो दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज हो गई और जिसकी वजह से हल्की ठंड का एहसास होने लगा है आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह से मौसम साफ रहेगा और दिन और रात के पारे में गिरावट बनी रहेगी ।

Related Articles

Back to top button