ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

महेश्वर में एक ही परिवार के तीन लोग नर्मदा में डूबे, बेटे को बचाने की कोशिश में मां और बहन ने भी गंवाई जान ।

खरगोन/महेश्वर: महेश्वर के मंडाल खोर घाट में स्नान के दौरान नर्मदा में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। डूबने वालों में महिला और उसके बेटा-बेटी हैं। स्नान के दौरान 18 वर्षीय बेटा विक्रम नदी में डूबने लगा, जिसे बचाने मां और उसकी बहन भी नदी में उतर गई। तीनों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण तीनों ही नदी में डूब गए। मां और बेटी का शव निकाल लिया गया है, जबकी विक्रम के शव की तलाश की जा रही है। इंदौर से महेश्वर घूमने आया था परिवार इंदौर के अरविंदो सांवेर रोड ई-सेक्टर के रहने वाले राजपूत परिवार के पांच लोग महेश्वर घूमने आए हुए थे।बुधवार सुबह करीब 11 बजे सभी महेश्वर पहुंचने के बाद एकांत मंडाल खोर घाट में नर्मदा स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान 18 वर्षीय विक्रम राजपूज डूबने लगा। मां-बहन ने की बचाने की कोशिश विक्रम को डूबता देख मां 45 वर्षिय उर्मिला राजपूत और बहन 25 वर्षीय मोहिनी हाथ पकड़ कर बचाने की कोशिश करने लगीं। बचाने की कोशिश में तीन गहरे पानी में पहुंच गए, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई। घाट पर बैठा था बड़ा भाई घाट पर ऊंचाई बैठकर मोबाइल चलाते हुए, कुछ देर के बाद बड़े भाई 22 वर्षीय अमन राजपूत ने जब मां और बहन के शव को पानी में तैरते देखा, तो इसकी सूचना गोताखोरों को दी। इसके बाद गोताखोरों ने मां और बहन के शव को निकाल लिया, जबकि विक्रम राजपूत के शव की तलाश की जा रही है। जान गवांने वाली बहन मोहिनी का डेढ़ माह का बेटा भी है। दो शव बरामद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते थाना निरीक्षक पंकज तिवारी, एसडीएम अनिल जैन, तहसीलदार राकेश सस्तिया मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। दोनों महिलाओं को शवों को महेश्वर अस्पातल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button